img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क । देश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन समस्याओं को मात देने में घरेलू और स्वादिष्ट पेय शिकंजी बेहद कारगर है। यह बेहतर पाचन, एनर्जी और कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। शिकंजी नींबू, पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी से बनाई जाती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में

शिकंजी से होने वाले फायदे

1- गर्मियों में शिकंजी के नियमित सेवन से त्वचा की रंगत निखरती है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है

2 -नींबू में मौजूद विटामिन सी और फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। जीरा और अदरक पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन दूर करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.

3- गर्मी में शरीर थक जाता है। शिकंजी शरीर को हाइड्रेट रखती है और खनिजों की कमी पूरी करती है। इससे थकान कम होती है और एनर्जी बढ़ती है।

4- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। गर्मियों में संक्रमण से बचाव में यह बहुत उपयोगी है.

5- शिकंजी गर्मी में शरीर का तापमान संतुलित रखती है और पसीने से होने वाली खनिजों की कमी को पूरा करती है.

6- शिकंजी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करती है। नींबू में पेक्टिन फाइबर भूख नियंत्रित करता है। जीरा और अदरक मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे वजन नियंत्रण में आसानी होती है

कैसे बनाएं शिकंजी

सामग्री: आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच जलजीरा पाउडर, कुछ पुदीने की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी और पानी।

बनाने की विधि

.सबसे पहले आधा गिलास पानी में चीनी घोल लें। यह मीठा पानी शिकंजी का बेस तैयार करता है. इसके बाद नींबू को पतले टुकड़ों में काट लें।

-अब एक बड़े बर्तन में पुदीने की पत्तियों को हल्का कूटकर डालें और उसमें नींबू के टुकड़े मिलाएं। यह मिश्रण शिकंजी को प्राकृतिक फ्लेवर देता है।

-फिर इसमें मीठा पानी और सामान्य पानी मिलाएं। एक नींबू निचोड़कर उसका रस डालें ताकि खट्टापन संतुलित रहे।

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: तपती धूप में ठंडी-ठंडी राहत देगी ये देसी ड्रिंक, दिन भर रहेंगे तरोताजा, जानिए इसे बनाने की विधि