प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज यानी गुरुवार शाम 4 बजे जारी कर दिया गया। 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी नंबर पाकर यूपी टॉप किया है। दूसरे नंबर पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इस साल हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं।
Read More: UP Board Result Lucknow: 10वीं में अद्रिजा और आरोही, 12वीं में सुभान अली लखनऊ के टॉपर




