img

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के फैन्स के लिए अच्छी खबर । उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी। फिल्म 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर टकराव टालने के लिए 'आवारापन 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती हैै

इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रिलीज टलने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कई बातें वायरल हो जाती हैं। उन्होंने कहा, "आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी बोल दिया जाता है और फिर वह वायरल हो जाता है लेकिन हम 14 अगस्त को ही आ रहे हैं।"

वहीं, निर्माता विशेष भट्ट ने भी सितंबर में फिल्म रिलीज होने की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि रिलीज डेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और अब रिलीज डेट पर लगी सभी अटकलों के खत्म होने के बाद फिल्म का इंतजार और बढ़ गया है।
 


Read More: 14 अगस्त को ही रिलीज होगी 'आवारापन 2', इमरान हाशमी और मेकर्स ने किया कन्फर्म