प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। पुलिस के अनुसार, क्रेटा कार से पांचों लोग झांसी आ रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
घायलों को तुरंत मोंठ सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने अतीक के बेटे अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेजे जा रहे हैं। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




