लॉस एंजिल्स। डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।
फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं।
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म रही। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए।
इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला था। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।
प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वे इकलौती भारतीय हैं। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंचीं।




