img

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2: The Revenge) ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और रणवीर सिंह की एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे।

‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।

आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।

वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अपने आप में मजबूत शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन 'धुरंधर 2' के मुकाबले यह आंकड़ा कम रहा।

गौरतलब है कि पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


Read More: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की धुंआधार कमाई , 1000 करोड़ के क्लब में शामिल