img

लखनऊ/प्रयागराज।  UP Board Result Lucknow: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया है। 10वीं में  90.42% और 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र - छात्राएं पास हुए हैं।

लखनऊ में एसकेडी राजाजीपुरम के सुभान अली ने 12वीं की परीक्षा में 95% अंक पाकर जिला टॉप किया। एलपीएस राजाजीपुरम की आरची सिंह 93% अंक पाकर सेकंड टॉपर बनीं।  जिले का ओवरऑल रिजल्ट 89.17% रहा है। यह पिछले साल से 8% ज्यादा है।

वहीं 10वीं में अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह की 34वीं रैंक आई है। दोनों लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं और दोनों को 96.17% अंक मिले हैं। साल 2026 में लखनऊ का ओवरऑल रिजल्ट 92.90% है। ये पिछली बार से 0.12% ज्यादा है।

बता दें कि सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी नंबर पाकर 12वीं की परीक्षा में यूपी टॉप किया है। वहीं 10वी की परीक्षा में 97.83% अंकों के साथ सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा प्रदेश में टॉपर रहीं।

 


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत