हेल्थ डेस्क। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इस समय गर्मी अपना कहर बरपा रही है। क्या आप जानते हैं कि यह तपती गर्मी न सिर्फ आपकी त्वचा और पेट को खराब कर रही है, बल्कि आपके दिल के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन सीधे तौर पर हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देता है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिनके दिखते है आप अलर्ट हो जाएं और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं…….
ये लक्षण हैं खतरे की घंटी
1- अगर गर्मी में अचानक छाती में दबाव या जकड़न महसूस हो।
2- ठंडी जगह पर बैठने के बावजूद अगर 'ठंडा पसीना' आ रहा है, तो यह खतरे की घंटी है।
3- बिना किसी भारी काम के सांस लेने में तकलीफ होना।
4- सिर घूमना या अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाना।
5- ऐसा महसूस होना कि दिल बहुत तेजी से धड़क रहा है ।
:::::::::::::::::::::::::
बजाव का उपाय: हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इस मौसम में प्यास लगने का इंतजार न करें। दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। नींबू पानी, ओआरएस (ORS), और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो, तो सिर को ढककर रखें। दिल के मरीजों को इस मौसम में अपनी दवाओं और रूटीन चेकअप को लेकर ज्यादा गंभीर रहने की जरूरत है।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: तपती धूप में ठंडी-ठंडी राहत देगी ये देसी ड्रिंक, दिन भर रहेंगे तरोताजा, जानिए इसे बनाने की विधि




