img

नई दिल्ली। Women's Asia Cup IND vs PAK MATCH: भारतीय विमेंस टीम एशिया कप के पहले मैच में शुक्रवार को सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान से भिड़ेगी। अक्टूबर में होने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए इस टूर्नामेंट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है।

इंडिया ने चार में से तीन बार एशिया कप का टी20 खिताब और चारों बार एशिया कप के 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है। विमेंस एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस टूर्नामेंट में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी। जबकि तीन टी20 मैचों में से दूसरा मैच बारिश में धुल गया था। वहीं पाकिस्तान को मई में हुई सीरीज में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है