img

खेल डेस्क।  दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर हो गए हैं। कुलाई की पुरानी चोट के चलते स्पेन के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट छोड़ दिया है। इसके साथ ही अल्काराज के यूएस ओमन में भी खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है।

बता दें कि अल्काराज अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। वे सिनसिनाटी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले थे, जिसे US ओपन की सबसे अहम तैयारी माना जा रहा था।

सिनसिनाटी ओपन के टूर्नामेंट डायरेक्टर बॉब मोरान ने आधिकारिक बयान जारी कर अल्काराज के हटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने और फिर से मुकाबले खेलने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस