- जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए झटके ,25 साल का सबसे तेज भूकंप
ताइपे। Earthquake in Taiwan: ताइवान में बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 4 लोगों की मौत हुई है। 50 से ज्यादा घायल हैं। आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




