वॉशिंगटन डीसी। ईरान के जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लहजा एक बार फिर सख्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर ईरान पर फिर हमला कर सकता है, लेकिन वह सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो बहुत-सी जानें बच जाएंगी।”
उन्होंने बताया कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वार्ता कहां होगी और इसमें कौन शामिल होगा। उनके मुताबिक, वार्ता में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Read More: बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब उल हसन के घर पर हमला, पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ीं




