नई दिल्ली। हिजबुल्लाह के बाद अब हमास भी इजराइल से सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। हमास के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मिस्र, कतर और तुर्की के मध्यस्थों को सूचित कर दिया है कि हमास युद्ध विराम समझौते और कैदियों की अदला-बदली के लिए गंभीर समझौते के लिए तैयार है।
इससे पहले बुधवार को लेबनान और इजराइल के बीच सीजफायर के बाद लेबनान नागरिक उत्तरी लेबनान से लोग दक्षिणी लेबनान में लौटने लगे। यह सीजफायर अमेरिका-फ्रांस की मध्यस्थता से हुआ है।
करीब 70 दिन पहले सितंबर में पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाकों के बाद से इजराइली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रही थी। इन हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और 3,823 लेबनानी नागरिक मारे गए और 15,859 लोग घायल हुए।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




