img

नई दिल्ली। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के साथ रविवार को पांच टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 3-2 से गंवा दिया। भारतीय टीम को पहली बार वेस्टइंडीज के साथ पांच या उससे ज्यादा टी-20 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, 'हमने पूरी सीरीज में अच्छी बैटिंग नहीं की। इस वजह से हार का मुंह देखना पड़ा है।'

उन्होंने आगे कहा- 'हमने इस सीरीज में कुछ गलतियां की हैं। ऐसे में कुछ क्षेत्र हैं, जिनमें सुधार करना होगा। हमने उनकी पहचान की है।' इसके साथ ही उन्होंने टीम का बचाव भी किया और कहा कि हम एक युवा और उभरती हुई टीम के साथ खेल रहे थे, तो ऐसा होता है।

उन्होंने कहा, 'शुरुआती दो मैच हारने के बाद टीम ने वापसी की। आखिरी मैच में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। जिसकी वजह से हमें सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।'


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे