img

मेलबॉर्न। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली पर आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए उनकी 20% मैच फीस काटी है। साथ ही एक डी-मेरिट पॉइंट भी दिया है। कोहली पर यह जुर्माना मैदान पर खराब व्यवहार के लिए लगाया गया है।

आरोप है कि विराट कोहली ने डेब्यू मैच खेल रहे 19 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास को धक्का मारा और बहस भी की। यह वाकया ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के बीच हुआ। कोहली ने रेफरी के सामने सुनवाई के दौरान अपनी गलती स्वीकार ली।

19 दिसंबर को जब कोहली मेलबर्न पहुंचे थे, तब उनकी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से बहस हो गई थी। कोहली अपने परिवार की फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन मीडिया ने फोटो खींच ली थी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे