img

खेल डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2023 और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 18 मेंबर्स वाली टीम घोषित कर दी है। PCB के चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम टीम के कप्तानी, वहीं मोहम्मद रिजवान विकेटकीपर होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 30 अगस्त को नेपाल से होगा। एशिया कप में पाकिस्तान और नेपाल के अलावा भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में होंगे, वहीं फाइनल सहित बाकी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीरीज भी श्रीलंका में ही खेली जाएगी।

ऑलराउंडर फहीम अशरफ 

टीम में ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 2 साल बाद वापसी की है। अशरफ ने आखिरी बार जुलाई 2021 में वनडे मैच खेला था। वे तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग डिपार्टमेंट को भी मजबूत करेंगे। अशरफ के नाम वनडे में 31 मैच में 23 विकेट और 218 रन हैं।

स्क्वॉड में नया नाम ऑलराउंडर तैयब ताहिर का है। वे लेग स्पिनर भी हैं। ताहिर ने पाकिस्तान के लिए 3 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वनडे स्क्वॉड में उन्हें पहली बार शामिल किया गया है। ताहिर ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक भी जमाया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीती थी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम  
अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान और इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज , उसामा मीर, फहीम अशरफ , हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे