img

नई दिल्ली। एशिया कप टूर्नामेंट से पहले अय्यर, राहुल और पंत की फिटनेस ने भारतीय सिलेक्टर्स की चिंता बढ़ दी है। तीनों इन दिनों बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे हैं। फिलहाल, खबर मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बारे में है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एशिया कप से पहले फिट नहीं होंगे। सितंबर में होने जा रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से ही इन दोनों बैटर्स की वापसी की उम्मीद है। ऐसे में एशिया कप के लिए सिलेक्टर्स को मिडिल ऑर्डर के विकल्प खोजने होंगे। हालांकि, बोर्ड ने अब तक एशिया कप टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि 2 दिन पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट से वापसी की है। उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। जसप्रीत ने करीब एक साल बाद टीम में वापसी की है। चोट के कारण उन्हें पिछला एशिया कप, टी-20 वर्ल्ड कप और WTC फाइनल छोड़ना पड़ा था। उन्हें पिछले साल बैक इंजरी हुई थी। उन्होंने आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है