img

अहमदाबाद। IPL Final MATCH NEWS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2023) का फाइनल मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, अहमदाबाद के आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अहमदाबाद में भी बारिश की आशंका है।

IPL कमेटी ने फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रहा है। कमेटी के चेयरमैन अरुण धूमल  ने बताया कि, फिलहाल, फाइनल के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है, लेकिन हम बारिश होने की स्थिति में काफी देर तक मैच शुरू होने का इंतजार करेंगे। जरूरत पड़ी, तो सुपरओवर में भी रिजल्ट निकाला जाएगा।


फाइनल में दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल।
इम्पैक्ट प्लेयर : साई सुदर्शन, श्रीकर भरत, ओडियन स्मिथ, आर साई किशोर और शिवम मावी।

__________________

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : अंबाती रायडु, मिचेल सैंटनर, एस सेनापति, शेख रशीद और आकाश सिंह​​।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे