img

नई दिल्ली। RR vs MI Match NEWS: आईपीएल 2024 (IPL-2024) में राजस्थान रॉयल्स (RR) को विजय अभियान जारी है। सोमवार को जयपुर में हुए मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में हीरो रहे MI के पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा।

संदीप शर्मा वह खिलाड़ी हैं जिनको IPL- 2023 के ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। वह अनसोल्ड ही रह गए थे लेकिन बाद में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के रूप में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने संदीप को 50 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया था।

MI के खिलाफ मैच के बाद संदीप ने कहा कि  जैसा कि आप जाानते हैं दो साल पहले मुझे किसी ने नहीं खरीदा था। मुझे रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. इसलिए मैं हर मैच का लुत्फ उठा रहा हूं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ संदीप शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 5.40 इकॉनमी से गेंदबाजी की. उन्होंने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड और गेराल्ड कोएत्जी का अपना शिकार बनाया.


 

 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है