img

अंकारा।  तुर्किये के एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग झुलस गए। दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई। उन्होंने कहा कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कुछ लोगों ने चादरों के सहारे अपने कमरों की खिड़कियों से नीचे उतरने की कोशिश की। होटल में प्रशिक्षक नेकमी केपसेटुटन ने कहा कि जब आग लगी तो वह सो रहे थे और वह इमारत से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने करीब 20 मेहमानों को होटल से बाहर निकालने में मदद की।

बताया जाता है कि 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है। 


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही