img

लखनऊ। रेडिया जयघोष, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (जिम्सी) की ओर से रेडियो, टीवी मीडिया एंकरिंग और लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ मंगलवार को संगीत नाटक अकादमी में पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामाह कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रामेश्वर पांडेय - काका को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर उपेन्द्र पांडेय, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक जे.के. द्विवेदी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्णा बाजपाई समेत कई दिग्गजों ने रामेश्वर पाण्डेय काका को इस अवसर पर याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

उपेन्द्र पांडेय ने बताया की कई प्रमुख समाचार पत्रों के संपादक तथा जागरण के स्टेट हेड रहे काका ने पत्रकारिता क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए जो महत्वपूर्ण योगदान दिया वह अभिनंदनीय है। उनके मार्गदर्शन में बहुत से पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता के गुण सीखे और एक मुकाम हासिल किया। आगे उपेन्द्र पांडेय ने यह भी बताया कि काका की याद में वरिष्ठ पत्रकारों का एक समूह ग्रन्थ लिखने की तैयारी भी कर रहा है जो उनके सम्मान में समर्पित होगा।

सात दिवसीय इस कार्यशाला में रेडियो और टीवी पत्रकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञ और रेडियो जाकी प्रशिक्षण देंगे तथा इस दौरान उनके लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया जायेगा। प्रदेश भर से लोग इस कार्यशाला से जुड़ने को उत्सुक दिखाई दिए। जिम्सी के डायरेक्टर उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि समय - समय पर प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई जाती रहेगी ताकि युवाओं को और पत्रकारिता से जुड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को बेहतर मंच और मौका प्रदान किया जा सके तथा उनको अपनी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्राप्त हो सके।


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती