img

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी सोवार को  शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई गिरावट के कारण  देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में सांकेतिक कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। (हि.स.)


Read More: सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी, सर्राफा बाजार में गिरावट, जानें अपने शहर का रेट