img

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। आनन फानन में उन्हें लखनऊ में हजरतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज शुरू हो गया है।

राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी पहुंचना शुरू हो गया है।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और आगे की स्थिति मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती