img

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मेदांता के डायरेक्टर डॉ.राकेश कपूर के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की तबीयत बिगड़ने पर 29 जून यानी सोमवार को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेशाब में इन्फेक्शन था।

महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे। मेदांता अस्पताल में उनके भर्ती होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई