हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। तेज गर्मी से राहत देने वाली एयर कंडीशनर (AC) की ठंडी हवा आपकी सेहत खराब कर सकती है। डॉक्टरों के अनुसार इसका ज्यादा और लगातार इस्तेमाल सेहत पर छुपे हुए असर भी डाल सकता है। आइए जानते है इसके जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों के बारे में…..
एसी से होने वाले नुकसान
1- अगर आप लंबे समय तक ऐसी जगह बैठते हैं जहां AC चल रहा है, तो कई लोगों को इससे सर्दी-ज़ुकाम और यहां तक की बुखार भी आ जाता है। खासतौर पर अगर बाहर काफी गर्मी है, तो इस ठंडे-गर्म वातावरण से बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लगातार एयर कंडीशनर में न रहें।
2- AC में ज्यादा बैठने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। यह समस्या आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारियों को जन्म भी दे सकती है।
3- एयर कंडीशनर से आपके शरीर को डिहाइड्रेट करता है। यह त्वचा से नमी को खींच लेता है। यही वजह AC में ज़्यादा समय बिताने से त्वचा में रूखापन महसूस होने लगता है। अगर आपको AC में ज़्यादा समय बैठना पड़ रहा है, तो पानी का पर्याप्त सेवन करना न भूलें।
4- AC का तापमान बहुत कम होने पर दिमाग की कोशिकाएं भी सिकुड़ जाती है जिससे दिमाग की क्षमता और क्रियाशीलता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं आपको लगातार चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को सिर दर्द की शिकायत भी होने लगती है।
5- विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम अचानक एसी से बाहर निकलकर बाहर की गर्मी में जाते हैं, तो तापमान में बदलाव होता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है. नतीजतन, सर्दी-ज़ुकाम या फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है।
6- AC से आने वाली ठंडी और ड्राई एयर साइनस में जमाव पैदा कर सकती है. इस समस्या से सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है।
Read More: दिनभर AC में बैठते हैं तो हो जाएं सावधान, खतरे में पड़ सकती है आपकी सेहत




