img

एंटरटेनमेंट डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़ावां बेटों को जन्म दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया  हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है।

दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस खास पल की खुशी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

दिव्यांका और विवेक ने पोस्ट में जुड़वा बच्चों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बच्चों ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि, कपल ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ... हमारे लड़के आ गए हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए!" इसके साथ ही दोनों ने माता-पिता बनने के इस नए अध्याय के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मांगा।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जुलाई 2016 में भोपाल में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद इस कपल के घर दोहरी खुशियां आई हैं।


Read More: शादी के 10 साल बाद मां बनीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वां बेटों को दिया जन्म