तेहरान। हमास चीफ इस्माइल हानिये की ईरान की राजधानी तेहरान में एयरस्ट्राइक में हुई मौत के बाद ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देश जंग के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने कहा कि वे हानिये की मौत का बदला लेंगे और इजराइल पर सीधा हमला करेंगे।
दूसरी तरफ तेहरान में इस्माइल हानियेह को अंतिम विदाई दी गई। ईरान के हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन में शामिल हुए। गुरुवार को तेहरान यूनिवर्सिटी में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद तेहरान के फ्रीडम स्कवायर तक यात्रा निकाली गई। खामेनेई ने इस यात्रा का नेतृत्व किया।
ईरान में आम तौर पर सबसे वरिष्ठ कमांडर और अधिकारियों के लिए इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जाता है। हानियेह के शव को आज ही कतर की राजधानी दोहा ले जाया जाएगा, जहां कल उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
हमास चीफ हानिये की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर लेबनान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों और लेबनान की यात्रा का प्लान बनाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह आवाजाही सीमित रखें और अपने ईमेल आईडी [email protected] या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




