img

इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसा का दौर जारी है। पेशावर, इस्लामाबाद समेत कई शहरों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं।  हिंसक घटनाओं में अबतक 6 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर और PTI लीडर ओमर चीमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वार्टर में तोड़फोड़ की। लाहौर में गर्वनर हाउस, आर्मी कमांडर का घर जला दिया और कई फौजी अफसरों के घर हमले किए गए। कराची के कैंट एरिया में भी ऐसी घटनाएं हुईं।

पाकिस्तानी के बड़े अखबार डॉन के मुताबिक, हिंसा को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। देश में प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। राजधानी इस्लामाबाद, पंजाब प्रांत और पेशावर में धारा 144 लगाई गई है।

बता दें कि मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद इमरान खान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें जांच एजेंसी NAB के ऑर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने अरेस्ट किया था। इसके बाद खान को पूछताछ के लिए रावलपिंडी में NAB के हेडक्वार्टर में शिफ्ट किया गया था। केस में सुनवाई के लिए पूर्व PM को NAB कोर्ट या ज्यूडिशियल कॉन्प्लेक्स नहीं लाया जाएगा। इसकी जगह इस्लामाबाद पुलिस हेडक्वार्टर में सुनवाई होगी। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि इमरान की जान को खतरा हो सकता है इसलिए ये फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया था। इमरान हाईकोर्ट में 2 मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे, जहां पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। इमरान अगले 4-5 दिन तक जांच एजेंसी NAB की कस्टडी में रहेंगे। ये गिरफ्तारी अल कादिर यूनिवर्सिटी स्कैम केस में की गई है। उन पर अरबों रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन