img

बेलग्रेड। यूरोपीय देश सर्बिया के म्लाडेनोवैक शहर में गुरुवार देर रात एक कार सवार हमलावर ने सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा- फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गया था। कई घंटों तलाशी अभियान चलाने के बाद वो पकड़ा गया है। हमलावर की उम्र 21 साल है। हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, वो एक कार में सवार था। उसके पास ऑटोमेटिक गन थी।

सर्बिया में पिछले 2 दिनों में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 3 मई को राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी थी। इससे एक ही क्लास के 9 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फायरिंग 14 साल के लड़के ने की थी। वो 7वीं क्लास में का छात्र है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन