जोहान्सबर्ग। साउथ अफ्रीका में बंद पड़ी एक सोने की खदान में करीब 400 से ज्यादा मजदूर फंसे हुए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 100 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई है। मौके पर राहत बचाव के लिए स्पेशल माइनिंग रेस्क्यू टीम को भेजा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक भूख और प्यास की वजह से मजदूरों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। ये मजदूर पिछले कई महीनों से खदान में फंसे हुए थे। राजधानी जोहान्सबर्ग से 90 किमी दूर स्टिलफोंटेन के पास इस खदान से सोमवार को रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को बाहर निकाल लिया है। 9 शव भी बरामद हुए हैं।
खदान में काम करने वालों मजदूरों से जुड़ी सामाजिक संस्था माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन (MACUA) के मुताबिक पिछले साल पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से ये मजदूर खदान में फंसे हुए थे।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




