नई दिल्ली। नाइजर के बाद अब सेंट्रल अफ्रीकी देश गैबॉन में तख्तापलट हो गया है। देश की सेना मे चुनाव खारिज करके सभी सरकारी संस्थाएं भंग कर दी हैं। साथ ही सभी बॉर्डर्स भी सील कर दिए गए। हैं। सरकारी मीडिया गैबन 24 पर आकर मिलिट्री अधिकारियों ने कहा- हमें चुनाव पर भरोसा नहीं था, इसलिए ये कदम उठाया।
गैबॉन में 27 अगस्त को हुए विवादित चुनाव के बाद घोषणा की गई थी कि राष्ट्रपति अली बॉन्गो ओन्डिम्बा तीसरी बार भी चुनाव जीत गए हैं। इसके 3 दिन बाद सेना ने सत्ता अपने हाथों में लेते हुए कहा- हमने देश में शांति के लिए मौजूदा सरकार को हटा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ये फैसला गैबॉन में की सभी डिफेंस और मिलिट्री फोर्स की सहमति से लिया गया है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया था कि राष्ट्रपति बॉन्गो को 64.27% वोट मिले थे। जबकि उनके प्रतिद्विंदी एल्बर्ट ऑन्डो ओस्सा को 30.77% वोट हासिल हुए थे। तख्तापलट के साथ ही बॉन्गो परिवार 53 साल के शासन का अंत हो गया।
चुनाव के बाद विपक्षी दल ने कहा था- चुनाव के वक्त इंटरनेट बंद करके कर्फ्यू लगा दिया गया। राष्ट्रपति बॉन्गो ने इलेक्शन में धांधली के लिए ऐसा किया था। चुनाव नतीजों के बाद फ्रांसीसी मीडिया फ्रांस 24, RFI और TV5 मॉन्डे मीडिया हाउस को भी बैन कर दिया था। इन पर चुनाव के दौरान पक्षपात करने और बैलेंस बिगाड़ने का आरोप लगाया गया था।
Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन




