img

वॉशिंग्टन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तीनी संगठन हमास को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। इजरायली मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ट्रंप ने कहा है कि अगर बंधकों को 20 जनवरी तक रिहा नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

ट्रंप का यह बयान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा से मुलाकात के बाद आया है। सारा ने रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप से मुलाकात की थी। दोनों ने साथ डिनर भी किया था। इस दौरान सारा ने ट्रंप से गाजा जंग और बंधकों की रिहाई को लेकर बात की थी।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1208 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हमास ने इजराइल के 251 नागरिकों को बंधक बना लिया था। इनमें से कुछ बंधकों की मौत हो चुकी है। 97 बंधक अभी भी हमास के पास हैं। इजराइली आर्मी के मुताबिक इनमें से भी 35 बंधकों की मौत हो गई है।


Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान