img

पर्थ। Perth Test:  भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पहले मैच की पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से टेस्ट डेब्यू कर रहे नीतीश रेड्‌डी ने सबसे ज्यादा 41 रन (59 बॉल) बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 78 बॉल पर 37 रन की पारी खेली।


दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। वहीं, केएल राहुल ने 74 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया।

शुक्रवार सुबह टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 73 रन बनाने 6 विकेट गंवा दिए थे। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली ने 5 रन, ध्रुव जुरेल 11 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। पैट कमिंस, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को 2-2 विकेट मिले।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे