img

पेरिस। भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक के टेबल टेनिस महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मैच में फ्रांस की पृथिका पावड़े को शिकस्त दी। टेबल टेनिस महिला एकल राउंड ऑफ 32 मैच में मनिका बत्रा ने अपनी फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी को 4-0 (11-9, 11-6, 11-9, 11-7) से हराया।

बत्रा ने दो अंकों से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहला गेम 11-9 से जीता। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम को पांच अंकों के आरामदायक अंतर से जीता। हालांकि पावड़े ने तीसरे गेम में प्रतिरोध करने की कोशिश की, लेकिन बत्रा ने गेम 11-9 से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले राउंड ऑफ 64 मैच में मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी को हराया था। 29 वर्षीय बत्रा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 11-8, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 के स्कोर के साथ मैच जीतकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की थी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे