img

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स में मंगलवार को भारत के लिए अच्छी खबर आई। महिला पहलवान विनेश फोगाट भी 50kg के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराया। विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 10:15 बजे होगा।

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया। सुसाकी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सुसाकी ऐसी पहलवान हैं, जिन्होंने अपने रेसलिंग करियर में सिर्फ 3 मैच हारे। वे दुनिया की नंबर वन महिला रेसलर हैं। टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने में एक भी पॉइंट नहीं गंवाया था।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे