img

नई दिल्ली। Pares Olympics: पेरिस में चल रहे ओलपिंक गेम्स 2024 में भारतीय रेसलर रीतिका महिलाओं की 76kg कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल हार गई हैं। उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने 1-1 से हराया।

इस मुकाबले को किर्गिस्तान रेसलर ने अंक बराबर होने के बाद इसलिए जीता है, क्योंकि आखिरी अंक उन्हें मिला। रीतिका ने राउंड-16 में हंगरी की बर्नाडेट नागी को 12-2 से हराते हुए टॉप-8 में जगह बनाई थी। 

रीतिका के पास अब रेपचेज के जर‍िए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगां हालांकि रीत‍िका को यह दुआ करनी होगी कि आईपेरी मेडेट कायजी इस इवेंट के फाइनल में पहुंच जाएं।

क्या है रेपचेज नियम 

कुश्ती में 'रेपेचेज' नियम उन पहलवानों के लिए इस्तेमाल होता है जो प्री क्वार्टर फाइनल या उसके बाद के राउंड में फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों से हार जाते हैं। रेपचेज पहलवानों को हार के बाद भी वापसी करने और कांस्य पदक जीतने का मौका देता है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे