img

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जीव विज्ञान एक्सपर्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों का रेप और हत्या करने के जुर्म में 249 साल की सजा सुनाई गई है। 52 साल का एडम मगरमच्छ का एक्सपर्ट है। उसने पिछले साल जानवरों पर जुल्म करने से जुड़े 60 आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, एडम एक ब्रिटिश नागरिक है। वह ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में मौजूद अपने घर पर कुत्तों को टॉर्चर करता था। उनका रेप करने के बाद वह उनकी हत्या कर देता था। साथ ही वह ये सब रिकॉर्ड भी करता था। एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए एक 'टॉर्चर रूम' भी बनाया हुआ था।

कुत्तों के साथ दरिंदगी करने वाला एडम ब्रिटन 

एडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप किया।


Read More: ईरान का इजराइल पर पलटवार , 100 से ज्यादा ड्रोन दागे, IDF की चेतावनी - ईरान बड़ा मिसाइल अटैक कर सकता है