img

नई दिल्ली। ODI World Cup News: एक दिवसीय गिकेट विश्व कप में टीम इंडिया का बेहतरी प्रदर्शन जा रही है। गुरुवार को भारत ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। 22 अक्टूबर को रोहित शर्मा की सेना को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के फैन्स के लिए बुरी खर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या  न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। 

हार्दिक को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण करते समय बाएं टखने में चोट लग गई थी।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे, वह 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।”
 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे