दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (icc champions trophy) के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर मैच जीताने वाला प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय सेट-अप में अपनी वापसी पर खुलकर बात की।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, शमी ने कहा, "जब आप वापसी करते हैं तो यह बहुत मुश्किल होता है कि आप सब कुछ नए सिरे से शुरू करते हैं। यह 14 महीने का ब्रेक था और मैं भाग्यशाली था कि मेरे पास वापसी करने के लिए घरेलू मैच थे।"
उन्होंने कहा, "ये 14 महीने बहुत कठिन थे क्योंकि आपको पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और यह आसान नहीं होता। करीबी मैचों में घर पर बैठकर आप अपनी टीम के साथ नहीं रह पाते और ऐसा महसूस करते हैं कि काश मैं भी योगदान दे पाता।"
बता दें कि मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के पहले मैच में मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट लिए और 200 वनडे विकेट भी पूरे किए।
Read More: इंग्लैड के दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का निधन, 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे




