img

नई दिल्ली। IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का अगला सीजन 14 मार्च 2025 से शुरू होगा और इसका फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। इसकी जानकारी लीग ने टीमों को भेजे ईमेल में दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, IPL ने सभी टीमों को अगले तीन सीजन का ड्राफ्ट शेड्यूल भेजा है, लेकिन संभावना है कि ये अंतिम तारीखें होंगी।

2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जबकि 2027 सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा। 2025 सीजन में 74 मैच होंगे, जो पिछले तीन सीजन के बराबर है। हालांकि, इसके बारे में IPL या BCCI की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

IPL के भेजे ईमेल में दावा किया गया है कि अगले तीनों सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि पर सहमति दे दी है। विदेशी खिलाड़ियों को उनके बोर्ड से इस दौरान खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है