img

नई दिल्ली। MI vs LSG Match: मुंबई इंडियंस (MI) शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की मेजबानी करेगी। MI पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ की उम्मीदें न के बराबर हैं।

 मुंबई इंडियंस (MI) अंक तालिका में सबसे नीचे है जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) 13 मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। यह मुकाबला MI के लिए सम्मान की लड़ाई है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है।

वहीं, LSG के लिए अभी भी थोड़ी उम्मीद बाकी है, जिसमें उसे आखिरी मैच में जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। MI और LSG के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं। इनमें से चार में LSG और महज एक में MI को जीत मिली है।

संभावित प्लेइंग 11

एलएसजी: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, युद्धवीर सिंह, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

संभावित प्लेइंग 11
एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, नमर धीर, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला, नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे