img

मेलबर्न। Melbourne Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

मैच के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ओवर के बाद कंधे से धक्का मारा। दोनों के बीच बहस भी हुई। वहीं, सिराज ने भी मैच के बीच दो बार कोंस्टास पर कमेंट किया।

इससे पहले 19 दिसंबर को जब कोहली मेलबर्न पहुंचे थे, तब उनकी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से बहस हो गई थी। कोहली अपने परिवार की फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन मीडिया ने फोटो खींच ली थी।

अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कोहली पर कार्रवाई कर सकती है। साल 2018 में ICC ऐसे ही एक मामले में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कगीसो रबाडा पर एक्शन ले चुकी है। उन पर मैच फीस का 50% जुर्माने के साथ तीन डिमेरिट अंक भी दिए थे।


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस