img

नई दिल्ली। LSG vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) के 17वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ,लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) से भिड़ेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
एसआरएच और एलएसजी दोनों का सीजन में यह 12वां मैच रहेगा। प्लेऑफ समीकरण के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

दोनों टीमों को 11 में से 6 मैच में जीत और 5 में हार मिली। हालांकि नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद आगे है।

11 मैचों में 12 अंकों के साथ एलएसजी फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, एसआरएच समान अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

हैदराबाद IPL में अब तक लखनऊ को नहीं हरा सकी है। हैदराबाद और लखनऊ के बीच लीग में अब तक 3 मुकाबले खेले गए। सभी लखनऊ ने जीते। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक मैच खेला गया। इसे लखनऊ ने 7 विकेट से जीता था।

संभावित प्लेइंग 11

एलएसजी: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और मोहसिन खान।

एसआरएच: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है