नई दिल्ली। पश्चिमी अफ़्रीका के देश माली में अवैध रूप से संचालित एक सोने की खदान के ढह गई । मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि माली अफ्रीका के अग्रणी स्वर्ण उत्पादकों में से एक है। माली दुनिया के सबसे गरीब देशों में आता है.
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम 6 बजे तक मरने वालों की संख्या 48 हो गई। कुछ पीड़ित पानी में गिर गए, उनमें से एक महिला भी थी जिसकी पीठ पर उसका बच्चा था।"
इस हादसे के बाद खदान को बंद कर दिया गया है। इसे पहले चीन केी एक कंपनी संचालित करती थी। बता दें कि पिछले महीने जनवरी में ही दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 मजदूरों की मौत के मामले ने सभी को झकझोर दिया था।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




