img

नई दिल्ली। नई दिल्ली। फिलिस्तीन के गाजा के दाराज जिले में अल-तबीन स्कूल पर शनिवार सुबह इजराइल ने एक बड़ी एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 100 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

इस स्कूल में कई लोगों ने शरण ले रखी थी। सुबह की नमाज पढ़ने के दौरान यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक 3 रॉकेट स्कूल पर गिरे। इससे वहां आग लग गई।

इजराइली सेना का दावा है कि अल-तबीन स्कूल का इस्तेमाल हमास ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था। उसमें हमास के कई आतंकी मौजूद थे। हमला आम नागरिकों पर नहीं किया गया है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमले से पहले नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए उन्होंने कई कदम उठाए थे। इलाके की हवाई निगरानी की गई थी। साथ ही वहां मौजूद इजराइल के इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए भी जानकारी इकट्ठा की गई थी।


Read More: बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब उल हसन के घर पर हमला, पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ीं