img

नई दिल्ली। CSK-DC Match News : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2024) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल (IPL-2024) द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 31 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL-2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूँकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित IPL की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध था, इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 20 रन से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (52) और कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतकों व पृथ्वी शॉ (27 गेंद 43 रन, 4 चौके, 2 छक्के) की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए।

जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए अजिक्या रहाणे (45), डेरिल मिचेल (34) और महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 37, 16 गेंद 4 चौके, 3 छक्के) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है