सैन फ्रांसिस्को। खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को आग के हवाले कर दिया। हालांकि स्थानीय अग्निशमन विभाग की तत्परता से इमारत को सुरक्षित बचा लिया गया। सैन फ्रांसिस्को औपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का प्रमुख सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है।
खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई को दूतावास को राख के ढेर में तब्दील करने की कायराना हरकत की। इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग को समय रहते बुझा लिया गया। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। अमेरिका के विदेश विभाग ने इसकी कड़ी निंदा की है। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर पांच महीने में दूसरा हमला है। ताजा हमला स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 1ः30 बजे हुआ। खालिस्तान समर्थकों ने दूतावास की इमारत में आग लगा दी।
8 जुलाई से भारतीय दूतावास घेरने की धमकी
बीते दिनों आतंकी पन्नू ने एक वीडियो रिलीज कर कहा था कि 8 जुलाई को कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इतना ही नहीं, पन्नू ने इन रैलियों को 'किल भारत' नाम दिया है। जिसमें 21-21 सिखों का जत्था भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेगा और तिरंगे का अपमान करने की भी बात कही गई है।
Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन




