img

जॉर्ज टाउन। साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 20 छात्राओं की जान चली गई। एएफपी के मुताबिक हादसे में 20 छात्राओं की मौत हो गई। हालांकि ये आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

लोकल मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने इसे भयानक और दर्दनाक हादसा बताया है। उन्होंने कहा- खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।

जनवरी 2023 में जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया था। अधिकारियों का कहना था कि आग किसी व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका था।

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला हॉस्टल में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं। हॉस्टल का नाम लोफर्स लॉज हॉस्टल है, जिसमें 92 कमरे थे। आग बुझाने के लिए 90 फायर फाइटर्स और 20 फायर ट्रकों को काम पर लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के वॉशिंगटन में एक साइकैट्रिक हॉस्पिटल के कैंपस में आग लग गई। आग कैंपस में स्थित 2 मंजिला इमारत में लगी। ये इमारत 19वीं सदी में बनाई गई थी और काफी लंबे समय से खाली पड़ी थी। लिहाजा कोई घायल नहीं हुआ।

 


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन