नई दिल्ली। IPL NEWS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टाटा आईपीएल (IPL NEWS) में अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अपने घरेलू मैदान पर वापस लौट आई है। आरसीबी की टीम अब अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।
फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली टीम बेंगलुरू के खचाखच भरे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी गलतियों से सीखकर जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ आरसीबी के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए, कोहली ने टाटा आईपीएल 2023 में दो मैचों में 103 रन बनाए हैं, लेकिन भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का दावा है कि कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए उपयुक्त विकल्प नहीं है।
पठान ने कहा, 'यह साल आरसीबी के लिए अलग दिख रहा है क्योंकि पहले कुछ मैचों में विराट कोहली के बल्ले से रन निकल रहे हैं। इस तरह के टूर्नामेंट में आपको हर मैच जीतना होगा। आरसीबी टीम के अन्य बल्लेबाजों को चुनौती के लिए तैयार रहना होगा और अपनी प्रतिभा और भूमिकाओं को सही ठहराना होगा। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग करनी चाहिए।"
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भी कहा कि आरसीबी की टीम कोहली और फाफ पर अत्यधिक निर्भर दिखती है, जो कि आईपीएल जैसी प्रतियोगिता में किसी भी टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
मूडी ने कहा, "मेरे लिए, आरसीबी का मध्य क्रम कमजोर दिखता है, और टीमों का लक्ष्य इस तथ्य का फायदा उठाना होगा और कोहली और फाफ के विकेटों को जल्दी लेना होगा। अगर विपक्षी टीमें पावरप्ले में कुछ विकेट लेने में कामयाब होती हैं, तो वे आरसीबी को जल्दी मैच से बाहर कर देंगी।”




