img

नई दिल्ली। IPL NEWS: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भोजपुरी कमेंट्री सुन कर मंत्रमुग्ध हैं। आईपीएल 2023 के पिछले छह हफ्तों में फैंस भोजपुरी कमेंट्री का खूब मजा ले रहे हैं। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भोजपुरी के बहुत बड़े फैन बन गए हैं। ग्रीम स्मिथ 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे कम उम्र के कप्तान नियुक्त हुए थे। वो 2014 में क्रिकेट से रिटायर हुए।

इस बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा: मुझे भोजपुरी बहुत पसंद है। मुझे यह पसंद है। मुझे लगता है कि मैं अक्सर इसका इस्तेमाल कर सकता हूं। मैं कल रात अनिल कुंबले के साथ इस बारे में बात कर रहा था। मुझे लगता है कि इसमें लोगों से कनेक्ट करने की क्षमता है।

यह उनकी भाषा है, इसलिए वो इससे जुड़ सकते हैं। यह उनको समझ में आता है और पंजाबी के साथ भी ऐसा ही है। अब आप ऐसा कंटेंट दे रहे हैं जो सीधे फैंस से जुड़ते हैं। वे मैदान पर क्रिकेट से प्यार करते हैं, लेकिन वो जानकारी अपनी भाषा में ले रहे हैं।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है